{"_id":"111-32167","slug":"Ghaziabad-32167-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरुखी बर्दाश्त नहीं हुई तो कर दिया प्रेमिका का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरुखी बर्दाश्त नहीं हुई तो कर दिया प्रेमिका का कत्ल
Ghaziabad
Updated Fri, 01 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर। नंदनगरी कालोनी में करवाचौथ के दिन रीना की हत्या के आरोपी सुभाष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष उससे प्रेम करता था और रीना की बेरुखी बर्दाश्त न करने पर कत्ल कर दिया था।
नंदनगरी कालोनी में 22 अक्तूबर को रीना पत्नी परशुराम की घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। रीना की बेटी स्वाति ने सुभाष निवासी मोहकमपुर मेरठ को कातिल बताया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने आरोपी सुभाष को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। एसएचओ होम सिंह ने बताया कि सुभाष के मृतका रीना से अवैध संबंध थे। सुभाष परतापुर से बेगमपुल तक आटो चलाता है। वर्ष 2008 में रीना से उसके अवैध संबंध हो गए थे। सुभाष ने बताया कि रीना के नंदनगरी कालोनी में एक युवक से संबंध हो गए थे। इसके चलते उसने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।