{"_id":"58aa06fe4f1c1b5833d8a331","slug":"just-touch-the-high-tension-line-from-the-wire-jumping-polling-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से छुआ हाईटेंशन लाइन का तार, पोलिंग पार्टी कूदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से छुआ हाईटेंशन लाइन का तार, पोलिंग पार्टी कूदी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात रसूलाबाद प्राइमरी पाठशाला मेघजाल की पोलिंग पार्टी को ले जा रही बस में हाईटेंशन लाइन का तार छू गया। चिंगारी निकलता देख कर पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारी सहित तीन लोग चलती बस से कूद पड़े। इससे तीनों घायल हो गए। इस पर उन्हें सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि, मतदान के लिए रिजर्व पोलिंग पार्टी को मौके पर रवाना किया गया।
बताया जा रहा हैं कि शनिवार की देर रात पोलिंग पार्टी को लेकर रसूलाबाद के मेघजाल गांव छोड़ने जा रही बस जब सेननाय मुहम्मदनगर गांव के पास पहुंची तो यहां हाईटेंशन लाइन का तार बस में छू गया। इससे तेज स्पार्किंग हुई। इससे में बस में करंट उतर जाने के भय से पीठासीन अधिकारी, सहायक व आरक्षी चलती बस से कूद गए। इससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उक्त तीनों घायलों को सीएचसी रसूलाबाद लाया गया।
यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों का इलाज करने वाले डा. जेपी सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार, सहायक शंकरलाल व आरक्षी लालमणि यादव घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद रात में ही रिजर्व से नई पोलिंग पार्टी मेघजाल गांव के लिए रवाना की गई। इस पर नई पोलिंग टीम ने मेघजाल गांव में वोट डलवाए।