{"_id":"583741984f1c1b242413d021","slug":"woman-s-murder-after-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर महिला की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट कर महिला की हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के संजय नगर सिठऊपुर्वा में बदमाशों ने बुधवार रात घर में अकेली अधेड़ महिला की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। हत्यारे करीब साढ़े तीन लाख के जेवर व डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए। पुलिस चौकी कंहिजरी को सूचना देने के बावजूद कई घंटों तक न पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने सिठऊपुरवा रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर के वारदात का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम खुलवाया।
संजयनगर सिठऊपुर्वा निवासी बंसलाल बुधवार को अपने मामा रामस्वरूप निवासी महेरा के पुत्र के विवाह में शामिल होने के लिए भिंयापुर औरैया गया था। उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी (45) घर में अकेली थी। बेटा और बहु झांसी गए थे। रात को वह अपने मकान में सोई हुई थी। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने बंसलाल के घर का दरवाजा खुला देखा तो साढ़ू चंद्रशेखर निवासी सिठऊपुर्वा और पुलिस चौकी कंहिजरी को सूचना दी। विजयलक्ष्मी का गला रस्सी से कसा हुआ था। घर का सामान बिखरा था।
मौके पर पहुंचे बंसलाल ने बताया कि बाजरा बिक्री का करीब डेढ़ लाख रुपये, विजयलक्ष्मीा की सोने की दो जंजीरें, हार, मंगलसूत्र, बेंदी, बहु सुनीता की मंगलसूत्र, बेंदी, कंगन, पायल, तोड़ियां आदि नदारद है। बंसलाल ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, एएसपी मनोज सोनकर, एसडीएम रसूलाबाद राजीव पांडेय, फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड आदि ने जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि सिठऊपुर्वा निवासी दो लोगों पर शक जताया जा रहा है। पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटपाट का खुलासा किया जाएगा।