{"_id":"5a5e520d4f1c1bcb268b4cbd","slug":"sticks-bats-in-cricket-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के विवाद में चले बल्ले, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट के विवाद में चले बल्ले, पथराव
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
रन बनाने को लेकर विजय नगर व मंगटा गांव के खिलाड़ियों के बीच मारपीट हो गई। इससे गुस्साए विजय नगर के ग्रामीणों ने मंगटा के खिलाड़ियों को खदेड़ लिया। जान बचाकर भागे खिलाड़ी रास्ते में एक मकान में घुसकर छिप गए। बाद में पीछे से आए ग्रामीणों ने घर को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर गजनेर थाने के अलावा बारा, जैनपुर, ग्रोथ सेंटर चौकियों के साथ क्यूआरटी को बुलाया गया। मकान में छिपे खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाल कर पुलिस थाने ले गई।
हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विजय नगर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को विजय नगर व मंगटा गांव के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान रन बनाने को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद होने लगा।
इसी बीच विजय नगर के एक खिलाड़ी के सिर पर किसी ने बैट मार दिया। इससे वह घायल हो गया। यह देख विजय नगर के खिलाड़ी और ग्रामीण भड़क गए और मंगटा के खिलाड़ियों को पीटने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की संख्या अधिक होने पर मंगटा के खिलाड़ी जान बचाकर भागने तो गांववालों ने पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ आती देख मंगटा के खिलाड़ी गजनेर-नबीपुर मार्ग के किनारे एक मकान में घुसकर छिप गए। इस गांव वालों ने मकान को घेर लिया और पथराव करने लगे।
पथराव की सूचना पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां की स्थिति देख मुख्यालय से क्यूआरटी के अलावा बारा, जैनपुर व ग्रोथ सेंटर चौकियों से पुलिस बल की मांग की। इस पर वहां तत्काल बड़े पैमाने पर फोर्स पहुंचा जिसे देखकर ग्रामीण शांत हो गए।
पुलिस ने बवाल करने वालों पर कठोर कार्रवाई की बात कह ग्रामीणों को शांत कराया और घर में छिपे खिलाड़ियों को बाहर निकलवाया। पुलिस दोनों पक्षों के कुछ खिलाड़ियों और ग्रामीणों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर देने से मना कर दिया तथा आपसी समझौता कर लिया है।
खिलाड़ियों के बीच चले स्टंप, दो घायल
झींझक। कस्बे में क्रिकेट मैच के दौरान रन घटाने को लेकर दो टीमों में मारपीट हो गई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच खूब स्टंप और बैट चले। मारपीट में दो खिलाड़ी घायल हो हुए हैं। मंगलवार को झींझक कस्बे में स्टेशन रोड पर मौजूद मैदान में द्वारिकागंज व स्टेशन रोड की टीमों के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था। टॉस जीतकर द्वारिकागंज की टीम का खिलाड़ी योगेंद्र बैटिंग कर रहे थे।
वहीं विपक्षी टीम के गोपाल बॉलिंग कर रहे थे। तीन गेंदों पर दो रन बने थे, लेकिन गोपाल एक रन होने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टंप उखाड़कर एक दूसरे को पीटने लगे। मारपीट में योगेंद्र व गोपाल घायल हो गए।
इसी बीच पुलिस मौकेे पर पहुंच गई तो सभी खिलाड़ी भाग गए। चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया की दो खिलाड़ियों को चोटें आईं हैं। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।