{"_id":"59c6ba8a4f1c1b38688b5ff4","slug":"ran-after-looting-truck-driver-three-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक चालकों को लूटकर भागे कार सवार, तीन धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रक चालकों को लूटकर भागे कार सवार, तीन धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा।
थाना क्षेत्र में मुगलरोड पर बुधौली और खोजा फूल गांवों के पास असलहा धारी बदमाशों ने गत शुक्रवार रात अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रकों को रोककर 48 हजार रुपये व तीन मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर एक ट्रक चालक को जख्मी कर दिया।
खलासी ने मोबाइल फोन से यूपी-100 पर सूचना दी। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए जख्मी चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। निशानदेही पर पुलिस ने कार समेत दो युवकों को पकड़ा है।
माहरहा-एटा के मउद्दीनपुर निवासी चालक ने बताया कि निधौलीकलां-एटा के जिटौली निवासी खलासी नीरेश कुमार के साथ लोड ट्रक लेकर जयपुर से पटना-बिहार जा रहा था। गत शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बुधौली गांव के पास सफेद रंग की कार ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। इसमें पुलिस का लोगों बना था। ट्रक रुकने पर कार सवार बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। 28 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन
लूटपाट कर बदमाश कार में सवार होकर सिकंदरा की ओर भाग निकले। वहीं भीलवाड़ा-राजस्थान के बैरा-रायला निवासी ट्रक चालक कांशीराम गुर्जर (22) ने बताया कि वह सह चालक नारायण व खलासी मोनू के साथ गुजरात से चमड़ा लादकर कलकत्ता जा रहा था। खोजाफूल गांव के पास पुलिस स्टीकर लगी कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक रोक लिया।
ट्रक पर चढ़कर बदमाश मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके छर्रे उसके हाथ में धंस गए। 20 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूटकर बदमाश कार समेत चले गए। खलासी ने अपने फोन से 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
खलासी ने बताया कि कार में पांच बदमाश सवार थे। पुलिस इलाज के लिए जख्मी चालक को सीएचसी ले जा रही थी। तभी बदमाशों की कार कानपुर की ओर जाते दिखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। निशानदेही पर पुलिस ने कार की घेराबंदी की।
घिरते देख तीन बदमाश कार से उतरकर भाग गए। जबकि कार व उसके चालक वहबलपुर-मंगलपुर निवासी अंशू यादव और कुलुपुर-औरैया निवासी उसका साथी हरिनाम पाठक को पुलिस ने दबोच लिया। अंशू यादव किसी पुलिसकर्मी का पुत्र बताया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह और एओजी प्रभारी संतोष आर्य ने थाने पहुंचकर कार चालक और बदमाश से पूछताछ की।