{"_id":"56fc29614f1c1bd269f00775","slug":"nominated-eight-people-woman-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोग नामजद, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ लोग नामजद, महिला की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के घर में लटका ताला।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में सोमवार को कूड़ा डालने के विवाद के बाद पड़ोसी द्वारा घुसकर महिला को जलाने के मामले में पति की तहरीर पर बुधवार को आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपी घर में ताला डालकर फरार हैं। जबकि महिला की हैलट में हालत गंभीर बताई गई है।
सिठमरा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी मातादीन, उसकी पत्नी छोटी बिट्टी, पुत्र सोनू व भूरा उसके घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी रामा देवी(40) को घर में घुसकर मारा पीटा और केरोसीन डालकर आग लगा दी थी।
जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई थी। गंभीर हालत के कारण हैलट रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को पीड़ित महिला के पति धीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी मातादीन समेत उसके परिजनों नन्ही देवी, बबुइया, सोनू, सोनू की पत्नी, भूरा, राम स्वरूप व अनिल के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सिठमरा चौकी इंजार्ज केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।