{"_id":"579baa744f1c1bf56e21e524","slug":"innocent-daughter-s-friend-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की मासूम बेटी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की मासूम बेटी से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती के विश्वास को तोड़ते हुए एक युवक दोस्त की छह वर्षीय बेटी को अगवा कर जंगल ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
इससे पहले गुरुवार शाम से बेटी के लापता हो जाने पर परिजन बच्ची को रात भर ढूंढते रहे। शुक्रवार की सुबह पुलिस से सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बांगरमऊ के पलिया निवासी सुधीर लुहार पुत्र दुलारे ने गुरुवार की शाम अपने मित्र के साथ उसके घर गया, जहां पर उसके मित्र की छह साल की बेटी सुधीर की बाइक पर आ बैठी। सुधीर उसे लेकर जंगल की ओर चला गया और वहां पर रात भर उससे रेप किया।
विज्ञापन
सुबह सुधीर बच्ची को लेकर उसे छोड़ने गांव जा रहा था कि तभी अरौल पर टेंपो स्टैंड पर खून से लतपत बच्ची को देखकर ग्रामीणों ने सुधीर को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई। सुधीर ने पुलिस को बताया कि बालिका का पिता उसका मित्र है और अक्सर बालिका के घर आना-जाना है और बच्ची चाचा कहकर अक्सर उसके पास आ जाती थी।
कल भी वह मित्र के घर गया तो बच्ची सुधीर की बाइक पर आ बैठी तभी सुधीर उसे लेकर जंगल की ओर चला गया और कुकृत्य किया। सुबह सुधीर बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर अपनी बहन के घर हरदोई गया, वहां पर अपनी बाइक खड़ी कर बच्ची संग बस से अरौल आया और वहां पर बांगरमऊ जाने के लिए टेंपो में बैठा था, तभी शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सीओ बिल्हौर मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता ने बांगरमऊ थाने में आरोपी के खिलाफ अगवाकर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने बताया कि आरोपी पहले भी 13 साल की नाबालिग संग रेप करने के जुर्म में सात वर्ष की सजा काटकर ढाई महीने पहले ही जेल से छूटा है।