{"_id":"5721182f4f1c1b703fa91647","slug":"gun-shot-in-dwarchar-two-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारचार में चली गोली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्वारचार में चली गोली, दो घायल
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के किशवाखेडा गांव के मजरा ईश्वरीपुरवा में मंगलवार देर रात शादी समारोह में द्वारचार की रस्म के दौरान फौजी की रिवॉल्वर से गोली चल गई जिससे फौजी और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक के परिवारीजनों ने फौजी के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ईश्वरीपुरवा निवासी चंद्रशेखर की पुत्री सपना की बारात जालौन से आई थी। शादी में चंद्रशेखर के पुत्र जितेंद्र उर्फ गुड्डू का साला फौजी सर्वेश सिंह भी आया था। देर रात द्वारचार के समय सर्वेश ने हर्ष फायरिंग करने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर चलाई लेकिन कारतूस फंस गया।
उसने कारतूस निकालने की कोशिश की तो गोली चल गई जो ईश्वरीपुरवा निवासी रामबाबू के पुत्र शिव सिंह(26) के पेट में जा धंसी। वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। सर्वेश का हाथ भी लहूलुहान हो गया। बारात में भगदड़ मच गई। तमाम जनाती-बाराती भाग गए।
विज्ञापन
फौजी तो फरार हो गया और घायल शिव सिंह को अस्पताल ले जाया गया। उधर चौकी के दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिवसिंह के पिता राम बाबू की तहरीर पर सर्वेश के खिलाफ हत्या करने के इरादे से गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।