फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   FIR filed against District Coordinator for assault

मारपीट के आरोप में जिला समन्वयक पर एफआईआर दर्ज

Wed, 24 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात्र
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात्र Updated Wed, 24 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against District Coordinator for assault
police Demo pic - फोटो : google
कानपुर देहात। बीएसए कार्यालय में तैनात एमडीएम की जिला समन्वयक पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोप है कि सोमवार को उन्होंने कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर से मारपीट की। पुलिस ने कंप्यूटर आपरेटर को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीएसए दफ्तर में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात बबिता पाल ने सोमवार को एसपी दिनेश पाल सिंह से शिकायत की कि एमडीएम की जिला समन्वयक दीपा शुक्ला ने उसके साथ मारपीट की। कार्यालय के लोगों ने बीच बचाव कर उसे किसी तरह से बचाया है। मारपीट के दौरान उसके सिर व हाथ में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इस पर एसपी ने मामले में कार्रवाई के लिए महिला एसओ हेमलता को निर्देश दिए थे। किंतु घटना स्थल अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का होने से महिला एसओ ने पीड़िता को कोतवाली भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसने कोतवाली पहुंच कर एमडीएम की जिला समन्वयक पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घायल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed