फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Crooks steal cash from home

बदमाशों ने घर से नकदी-जेवर चुराए

Wed, 24 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात्र
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात्र Updated Wed, 24 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Crooks steal cash from home
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
रसूलाबाद। सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने नकदी सहित लगभग 6 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


रसूलाबाद के भवनपुर गांव में स्वराज प्रकाश शुक्ला पुत्र स्वर्गीय विद्याधर व्याकुल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निवासी भवनपुर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात बदमाश मकान की दीवार फांद कर छत पर चढ़ गए और फि र जीने की सीढ़ियों से उतरकर घर में पहुंच गए। कमरों की कुंडी खोलकर अलमारी तथा बक्सों का ताला तोड़कर एक सोने का हार, 9 अंगूठी, 3 जोड़ी बाला 3 जोड़ी झुमकी दो बेसर, 3 चांदी के बिछुआ, दो जोड़ी पायल, 3 मंगलसूत्र, 3 जोड़ी तोड़िया तथा 1 लाख रुपये चोरी कर ले गए।


गृहस्वामी ने बताया कि वह घर के बाहर सो रहा था। उसकी पत्नी महेश्वरी आंगन में तथा पुत्र भरत और पुत्र वधू पूजा छत पर सोई थी। जब सुबह उठा तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।  पीछे का दरवाजा खुला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बताया कि थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed