फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   cheated 50 thousand jewelery

देवरानी-जेठानी से 50 हजार के जेवर ठगे

Tue, 28 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बीमार दामाद को देखने जा रही देवरानी व जेठानी को दो टप्पेबाज युवकों ने अपना शिकार बना लिया। अपनी बातों ने उलझाने के बाद टप्पेबाज दोनों महिलाओं के करीब 50 हजार रुपये के जेवरात लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी अरविंद कुमार ने मंगलपुर थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि उसकी मां शारदा पत्नी श्रीराम अपनी देवरानी राममूर्ति पत्नी देवी दयाल के साथ सोमवार को झींझक आईं थीं। यहां उनके बहनोई वृजेश पाल पुत्र घसीटे निवासी वार्ड चार अंबेडकर नगर झींझक की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन


उनके हालचाल लेने के लिए शारदा व राममूर्ति बस से झींझक में उतरीं। घर जाते समय रेलवे फाटक के पास दो युवक मिले। उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और उनके परिवार पर संकट आने की बात कही। इसके बाद बातचीत करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंच गए। यहां दोनों युवकों ने हनुमान मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाने की बात कही। यहीं पर दो महिलाओं के जोड़ी सोने के बाला, दो जोड़ी मंगलसूत्र उनसे ले लिया। कहा कि वे लोग मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर आने पर अपने जेवरात ले लें। उनके कहे अनुसार देवरानी, जेठानी प्रसाद लेकर चढ़ाने चली गईं। कुछ देर बाद लौटीं तो दोनों युवक गायब थे। इसके बाद महिलाओं को ठगे जाने का एहसास हुआ। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। काफी तलाश की पर टप्पेबाज नजर नहीं आए। थानाध्यक्ष जेपी यादव का कहना तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed