फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   awala tree pooja in ghatampur

आंवला वृक्ष का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया

Sat, 21 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर को  शुक्रवार को इच्छा नवमी पर्व के मौके पर लोगों ने परिवार के साथ आंवले के वृक्ष का पूजन किया और उसके नीचे बैठकर भोजन किया। मान्यता है कि इससे शरीर निरोग रहता है साथ ही सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही महिलाओं और में बच्चों ने आंवले के पेड़ों के नीचे सफाई करने के बाद वहीं भोजन पकाया। जबकि, तमाम लोग घरों से भी भोजन पकाकर ले गए थे।
विज्ञापन


महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ ही उसमें कच्चा धागा बांधकर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। इसके बाद पेड़ के नीचे बैठकर सपरिवार भोजन किया।

मान्यता है कि इच्छा नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से शरीर निरोग और व्याधि रहित होता है। कसबा स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में स्थित आंवले के वृक्ष का पूजन करने और उसके नीचे भोजन करने वालों का मेला सा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका रोड, बाबा मंदिर, रेलवे स्टेशन, हमीरपुर रोड के अलावा भदरस, तेजपुर, पतारा, भीतरगांव, बौहार, उमरी, बीरबल का अकबरपुर, मैधरी, पासीखेड़ा, कुड़नी, बिरहर, नौरंगा, अमौर, रेउना, सांखाहारी, तिलसड़ा, पड़री-लालपुर, बरीपाल और सजेती समेत अन्य गांवों में इच्छा नवमी के मौके पर आंवले के वृक्षों की पूजा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed