{"_id":"580d1cf74f1c1bc877bc21e7","slug":"90-thousand-cash-and-gun-robbed-gas-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से 90 हजार कैश और बंदूक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप से 90 हजार कैश और बंदूक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
घ्ाटनास्थ्ाल पर टूटा पड़ा कांच का दरवाजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसबे के जहानाबाद रोड पर स्थित अहिरवार पेट्रोल पंप में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर 90 हजार रुपये कैश और एक दोनाली बंदूक लूट ली। रविवार देर शाम एसएसपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंचे। इससे पहले एसपी ग्रामीण, फील्ड यूनिट, डाग स्क्वायड, एसटीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
आईपीएस अधिकारी हरीश कुमार लखनऊ में एसपी मानवाधिकार के पद पर तैनात हैं। उनके रिश्तेदार का पेट्रोल पंप जहानाबाद रोड पर गोपालपुर गांव के सामने है। आईपीएस के ससुर आरके अहिरवार पंप का संचालन करते हैं। शनिवार रात पंप पर दो कर्मचारी मैनेजर विनोद कुमार निवासी ग्राम नियामतपुर, थाना फंफूद जिला औरैया और सेल्समैन ताराचंद्र निवासी नयापुरा (नेकाना), महोबा थे। दोनों पंप के केबिन का दरवाजा अंदर से बंद कर सोए हुए थे। मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि रात पौने दो बजे पांच-छह बदमाश केबिन के पास आए और दरवाजा भड़भड़ाया।
न खुलने पर डंडे और राड से केबिन के दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ने के बाद अंदर घुस आए। बदमाशों की सफेद रंग की बोलेरो मुख्य रोड पर खड़ी थी। बदमाशों ने अंदर घुसते ही दोनों कर्मचारियों को पीटकर कब्जे में कर लिया और भीतर रखी अलमारी और मेज की दराज को तोड़ डाला।
विज्ञापन
इसके बाद अलमारी में रखे 70 हजार और मैनेजर विनोद के पास तेल बिक्री का 20 हजार (कुल 90 हजार) रुपये छीन लिए। केबिन में रखी 12 बोर की दोनाली बंदूक और छह कारतूस भी छीन ली। बंदूक पंप संचालक आरके अहिरवार के नाम है। इसके बाद सभी बदमाश घाटमपुर की ओर भाग निकले। सूचना पाकर भोर में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और एसपी क्राइम जीतेंद्र श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे। पंप मैनेजर विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।