{"_id":"79ace0d8570eb3f7455988cad9410f85","slug":"gang-rape-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: राहत शिविर में रह रही युवती से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: राहत शिविर में रह रही युवती से गैंगरेप
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 03 Nov 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक राहत शिविर में रह रही युवती के साथ दो युवकों ने खेत में खींचकर गैंगरेप किया। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर तनाव व्याप्त हो गया है।
राहत शिविर में रह रही युवती शनिवार शाम शिविर के पास ही खेत में उपले पाथने गई थी। आरोप है कि दो युवक उसे खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों आरोपी युवती को धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने शिविर में पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद फुगाना थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी पक्ष ने मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया है।