फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth drowned while bathing in canal with friends, search continues

Firozabad News: दोस्तों के साथ नहर में नहाते डूबा युवक, तलाश जारी

Mon, 05 Jun 2023 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned while bathing in canal with friends, search continues
जसराना। दोस्तों के साथ चाचा की ससुराल आया युवक रविवार को नहर में नहाते समय डूब गया। युवक के नहर में डूबने से चीख पुकार मच गई। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी के गांव भटानी निवासी शिशुभान (24) गांव के ही रत्नेश, उदयवीर एवं चकरनगर इटावा निवासी अंकुश के साथ मालनपुर ग्वालियर में नौकरी करता है। छुट्टी लेकर चारों दोस्त गांव पटीकरा में चाचा की ससुराल में आए थे। शिशुभान दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था। इस दौरान शिशुभान डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख तीनों ने चीखना शुरू कर दिया। युवक के नहर में डूबने की जानकारी पर थाना प्रभारी सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कहा नहाते समय युवक डूब गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed