{"_id":"6ab42af8f7f2176bcc032432","slug":"water-tank-valve-repair-unsuccessful-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-185757-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नहीं ठीक हुआ टंकी का वॉल्व, दूसरे दिन भी पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नहीं ठीक हुआ टंकी का वॉल्व, दूसरे दिन भी पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के नगला बरी स्थित उपरिगामी पेयजल टंकी के वॉल्व में आई खराबी के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी करीब आधा दर्जन मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रही। जलकल विभाग की टीम दिनभर वॉल्व की मरम्मत में जुटी रही।
मंगलवार शाम नगला बरी स्थित पेयजल टंकी का वॉल्व अचानक चॉक (खराब) हो गया था। वॉल्व खराब होने से मोहल्ला ओम नगर, शीतल खां रोड, दुर्गानगर गली नंबर 13, सरजीवन नगर और नगला मिर्जा के 2000 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। बुधवार की दोपहर तक जलकल विभाग की तकनीकी टीम मौके पर वॉल्व की मरम्मत में जुटी रही।
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सतीश चंद ने बताया कि 20 सेंटीमीटर मोटी पाइपलाइन के वॉल्व की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बृहस्पतिवार सुबह की पाली से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी।