फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies due to illness, allegations of negligence

Firozabad News: बीमारी से युवक की मौत, लापरवाही का आरोप

Sat, 10 Aug 2024 04:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to illness, allegations of negligence
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक युवक की बीमारी से उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उसके ससुराल वाले उपचार में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला भाठ निवासी राजकुमार (26) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को घर ले गए। इसके बाद जानकारी मिलने पर उसके ससुरालीजन भी आ गए। ससुरालियों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने डायल-112 पर सूचना दे दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने झगड़े को शांत कराने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कहते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेेज दिया। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मेडिकल और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed