{"_id":"6223b0498dbd8b5ff9410992","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-driver-accused-of-negligence-firozabad-news-agr5261878184","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत, चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत, चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कैंटर में आलू की बोरियां लादते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सिरसागंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। युवक की मौत के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार मजदूरी करता है। शुक्रवार देर रात वह गांव में ही कैंटर में आलू की बोरियां लाद रहा था। तभी वह कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से वह अचेत हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। दीपक के अचेत होते ही चालक कैंटर छोड़कर वहां से भाग गया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि युवक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। दो भाईयों में वह बड़ा था। दीपक जब कैंटर में आलू की बोरियां लाद रहा था। तभी चालक ने कैंटर को आगे बढ़ा दिया। इससे उसे करंट लगा और चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।