फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man who came to meet his girlfriend dies under suspicious circumstances

UP: करवा चौथ से पहले प्रेमिका से मिलने गया युवक, गली में पड़ी मिली लाश; पोस्टमार्टम में आई मौत की ये वजह

Thu, 02 Nov 2023 08:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Nov 2023 08:52 AM IST
सार

करवा चौथ पर प्रेमिका से मिलने के लिए युवक उसके घर गया था। रात में प्रेमिका के घरवालों ने उसे देख लिया। इसके बाद क्या हुआ कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने उसकी लाश गली में पड़ी देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Young man who came to meet his girlfriend dies under suspicious circumstances
करवा चौथ पर प्रेमिका से मिलने गए युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में प्रेमिका से मिलने आए आगरा के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गली में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि मृतक की 23 नवंबर को शादी होनी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

हलवाई की दुकान पर करता था काम 
मृत युवक आकाश कुशवाह (22) आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र दिगनेर गांव का निवासी था। वह टूंडला थाना क्षेत्र में एक हलवाई की दुकान पर पांच वर्षो से काम करता था। बताया जा रहा  है कि छह माह पूर्व हलवाई ने युवक को काम से हटा दिया था। पुलिस के मुताबिक हलवाई की दुकान पर काम करने के दौरान आकाश के एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। आकाश की शादी 23 नवंबर को होनी थी। वो शादी से पहले करवा चौथ की पूर्व संध्या पर प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। देर रात युवती के परिजनों ने उसे युवक के साथ देख लिया, इस पर युवक युवक छत के रास्ते भागा था, इस दौरान वह छत से गिर कर घायल हुआ था। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - उजड़ गया सुहाग: करवा चौथ पूजा की पत्नी कर रही थी तैयार, तभी आई पति की मौत की खबर; मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का आरोप 
बेटे की मौत की सूचना पर बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे पिता रामप्रकाश कुशवाहा ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक हलवाई के हटाने पर युवक आगरा में पावर ग्रिड पर काम करने लगा था। दीपावली पर्व पर काम करने के लिए हलवाई ने उसे फोन करके अपने पास बुलाया था। मृत युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था।

ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: तीन पीढ़ियां साथ मनाएंगी करवा चौथ,  कुछ इस तरह की गई है तैयारी

विज्ञापन

ये बताया हलवाई ने 
इस दौरान पूछताछ में हलवाई ने पुलिस को बताया कि मृत युवक आकाश शाम को छह बजे उसकी दुकान पर आया था। उसके बाद रात को साढ़े दस बजे उसके घर भी गया। जहां उसकी पत्नी से 23 नवंबर को खुद की शादी में शामिल होने के लिए आने का निमंत्रण दिया।  उसने बताया कि छह माह पहले ही उसे काम से हटा दिया था। इसके बाद मंगलवार शाम युवक फिर से काम पर रखने की गुहार लगाने के लिए पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को बेहोशी के हाल में देखा और पुलिस को सूचना दी। 

ये भी पढ़ें - मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये आई मौत की वजह
टूंडला थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने  बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने गया था। भागने के दौरान गिरने से उसके सिर में चोट आई, इसके चलते उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर के पीछे की हट्टी टूटना आया है। तहरीर व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed