{"_id":"6542607849a09ab29c01a857","slug":"husband-s-death-before-karva-chauth-puja-in-mathura-up-news-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजड़ गया सुहाग: करवा चौथ पूजा की पत्नी कर रही थी तैयार, तभी आई पति की मौत की खबर; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ गया सुहाग: करवा चौथ पूजा की पत्नी कर रही थी तैयार, तभी आई पति की मौत की खबर; मचा कोहराम
Wed, 01 Nov 2023 07:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:58 PM IST
सार
करवा चौथ पूजा की पत्नी तैयारी कर रही थी। उसी समय खबर मिली की पति की मौत हो गई है। ये खबर मिलते ही पत्नी सुधबुध खो बैठी। परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
करवा चौथ
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख में करवा चौथ के दिन ही पत्नी का सुहाग उजड़ गया। पत्नी घर पर व्रत रखकर करवा चौथ पूजा की तैयारी कर रही थी, इसी बीच पति की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत पति की लाइन दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यहां का है मामला
थाना मगोर्रा के गांव नगला खेरा निवासी मानसिंह (34) बुधवार दोपहर एक बजे गांव में ही बिजली खंबे पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके घर में शोक की लहर दौड़ गई। करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गईं।
ये भी पढ़ें - मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मानसिंह की मौत के बाद पत्नी सुनीता देवी, बेटा कृष्णा और कपिल के साथ बेटी भावना का रो-रोकर बुरा हाल है। जेई सतीश चंद्र ने बताया कि संविदा कर्मी की मौत की सूचना मिली है। वह बिना शटडाउन लिए काम कर रहा था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय