फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man sucide in firozabad

पत्नी के बाद पति भी फांसी के फंदे पर झूला, मौत

Mon, 11 Jan 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
young man sucide in firozabad
टूंडला (फिरोजाबाद)। पत्नी की मौत को एक युवक सहन नहीं कर पाया। उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गत शनिवार सुबह पत्नी के फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इससे युवक मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला पुन्नू का है। गांव निवासी भीकम सिंह 23 पुत्र लक्ष्मण सिंह की शादी करीब आठ माह पूर्व मई में थाना टूंडला के गांव अनवारा निवासी बेताल सिंह की 20 वर्षीय श्वेता से हुई थी। गत शनिवार अल सुबह श्वेता ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर पड़ी टीनशेड में लोहे के एंगल से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद भीकम सिंह तनाव में आ गया था तथा वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

रविवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया था। परिजनों ने सोमवार सुबह उसे कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका पाया। भीकम को रस्सी पर लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाटरम के लिए फिरोजाबाद भिजवाया है। पुलिस व परिजनों के मुताबिक पत्नी मंदबुद्धि थी इसके चलते उसने खुदकुशी कर ली थी। उसके गम में पति ने भी खुदकशी कर ली। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि युवक ने पत्नी के वियोग में खुदकुशी कर ली है। पत्नी ने भी दो दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed