{"_id":"64ad7ba7f0c5e2c2c40a8fb3","slug":"young-man-jumped-into-canal-angry-with-scolding-of-father-in-firozabad-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस करा रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस करा रही तलाश
Tue, 11 Jul 2023 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 09:26 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने नहर में छलांग लगा दी। घर वालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। पुलिस युवक की तलाश करा रही है।
विज्ञापन
Firozabad News: पिता की डांट से क्षुब्ध संजय नहर में कूद गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने सोमवार की शाम घर से नहर में कूदने की बात कहकर निकल गया। काफी समय बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में शिकोहाबाद भूड़ा नहर पर आए। नहर किनारे युवक की चप्पलें मिलने से उनका संदेह यकीन में बदल गया। पीड़ित पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर युवक की तलाश की गुहार लगाई।
विज्ञापन
घटना उत्तर थाना क्षेत्र के मथुरा नगर मोहल्ला की है। यहां का निवासी संजय (22) पुत्र रामबहादुर सिंह यादव सोमवार शाम चार बजे घर से शिकोहाबाद के लिए निकला था। आशंका है कि यहां आकर उसने नहर किनारे अपनी चप्पलें उतार कर नहर में छलांग लगा दी। जब काफी देर तक युवक से परिजन का संपर्क नहीं हुआ तो वह नहर पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
विज्ञापन
नहर किनारे उसकी चप्पलें मिलने से उन्हें यकीन हो गया कि उसने नहर में कूद गया। रात में तलाशने के बाद, परिजन मंगलवार सुबह थाना पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसकी तलाश कराने की गुहार लगाई। इस संबंध में पिता ने बताया कि युवक मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सुबह से शाम तक घर पर ही रहता और कोई काम नहीं करता था।
यह भी पढ़ेंः- बेटी का प्रेम नहीं मंजूर: पिता-भाई ने मिलकर घोंट दिया गला...फिर लाश को ऐसे लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
बताया कि सोमवार को उन्होंने डांट दिया था। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि वह आत्महत्या की कई बार धमकी भी दे चुका था। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम को एक युवक के नहर में कूदने की सूचना मिली थी। मंगलवार को उसके पिता थाने आए हैं। युवक की तलाश की जा रही है।