फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   angry family members torture daughter due to love affair In Etah but she did not agree to marry another boy

ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी

Wed, 12 Jul 2023 10:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

एटा में एक प्रेमी ने अपना दर्द बयां किया है। कहा कि प्रेमिका ने मुझे पढ़ने को पैसे दिए। इसलिए मेरी रेलवे में नौकरी लग गई। शादी में उसी के घरवाले विलेन बन गए और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
angry family members torture daughter due to love affair In Etah but she did not agree to marry another boy
गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में जिस अर्चना को प्यार करने पर पहले प्रताड़ना फिर बाद में मौत मिली, उसकी प्रेम कहानी काफी रोचक है। जब वह कक्षा नौ में पढ़ती थी, तब प्रेमी विवेक इंटरमीडिएट पास कर चुका था। वह हाईस्कूल तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करता था। इसी दौरान अर्चना को अपने से पांच वर्ष बड़े विवेक से प्यार हो गया। यह बात वर्ष 2019 की है।

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र के नगला श्याम गांव की है। प्रेमी विवेक से बातचीत में दोनों की प्रेमी कहानी के कई रहस्य उजागर हुए हैं। विवेक का कहना है कि वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। लेकिन, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते आगे की पढ़ाई और घर खर्चा चलाने के लिए 10वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा था। तब अर्चना कक्षा नौ में थी और ट्यूशन पढ़ने आती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मेरे अंदर ऐसी कोई भावना नहीं थी, लेकिन उसने मोबाइल नंबर ले लिया तो उस पर बात करने लगी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। भाई के फोन से बात करते समय पकड़ी गई तो फोन ले लिया गया। दो साल तक बातें ही होती रहीं। बाद में वह शादी करने की जिद करने लगी। बताया कि अर्चना ने अपने घर वालों से भी मुझसे शादी करने के लिए कहा था लेकिन वह राजी नहीं थे।

यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे

अर्चना की आर्थिक स्थिति थी मजबूत

विवेक का कहना है कि अर्चना के भाई प्रदीप कुमार व विनोद कुमार पुलिस में नौकरी करते हैं। पिता प्रधान रह चुके हैं। उसने मुझे पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया था। वह आर्थिक मदद भी करती थी। इसकी वजह से मेरी पढ़ाई पूरी हुई तो रेलवे में नौकरी लग गई। दोनों शादी करना चाहते थे।

यह भी पढ़ेंः- UP Crime News: गांव के तीन युवक घर से बुलाकर ले गए, शराब पिलाने के बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी

छह जुलाई की रात 10.42 बजे हुई थी अंतिम बात

विवेक और अर्चना शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। रिश्तेदारों ने भी बाद में इसका पूरा प्रयास किया। 15 जुलाई को बाहर ले जाकर शादी करने की बात भी तय हो गई। इसकी वजह से अर्चना काफी खुश थी। छह जुलाई की रात 10.42 बजे अंतिम बार बात हुई। इसके बाद मोबाइल बंद आने लगा। तब मुझे शक हुआ। इसके बाद गांव के लोगों को फोन करके जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed