फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man died after being electrocuted by broken high tension line wire In Firozabad

Firozabad News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, चपेट में आने से युवक की मौत; इकलौता बेटा था

Thu, 10 Aug 2023 12:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 12:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसमें करंट आ रहा था। लघुशंका के लिए गया युवक इससे छू गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। 

विज्ञापन
young man died after being electrocuted by broken high tension line wire In Firozabad
Firozabad News: रोती बिलखती महिलाएं और रवि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घर वालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के राजनगर गांव की है। यहां बीती रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। देर रात करीब 10:30 बजे वीरपाल का बेटा रवि कुमार (22) लघुशंका करने के लिए उठा था। वह बाहर की तरफ गया तो तार से छू गया। करंट लगने से वह झुलसकर वहीं गिर गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक यह बात घर वालों को पता चलती तब तक उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग

ग्रामीणों ने बताया कि रवि के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। पिता को 10 साल पहले कैंसर हो गया था। पैसा न होने के कारण इलाज नहीं करा पा रहे थे। इसलिए एक दिन अचानक कहीं चले गए थे। तब से वह घर नहीं लौटे। रवि तीन बहनों में अकेला भाई था। भीलवाड़ा में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed