फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Minor beaten with bricks and belts during Ram Barat procession

Firozabad News: रामबरात के दौरान नाबालिग को ईंट और बेल्टों से पीटा

Tue, 20 Oct 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Minor beaten with bricks and belts during Ram Barat procession
सांकेतिक  - फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में रामबरात देखने गए एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि युवकों ने नाबालिग को जबरन सब्जी मंडी वाली गली में ले जाकर ईंट और बेल्टों से बुरी तरह पीटा। यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एटा रोड क्षेत्र का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर बीते 12 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ रामबरात देखने गया था। रामबरात देखने के दौरान किशोर पास में ही पानी का पाउच लेने के लिए गया था। आरोप है कि तभी धोबी गली के रहने वाले कुछ युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और मुंह बांधकर पास ही स्थित सब्जी मंडी वाली गली में ले गए। वहां आरोपियों ने ईंट और बेल्टों से उसकी जमकर पिटाई की। घटना के दौरान सब्जी मंडी से गुजर रहे एक स्थानीय दुकानदार ने किशोर को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गलतफहमी के चलते मारपीट करने की बात कही जा रही है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान कराई जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed