फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A married woman was given 'triple talaq' and driven out of her home after the demand for dowry was not met.

Firozabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A married woman was given 'triple talaq' and driven out of her home after the demand for dowry was not met.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में पल्सर बाइक की मांग पूरी न होने पर मारपीट और पति पर तीन तलाक दे घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

60 फुटा रोड, निवासी शाखिया ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह 7 नवंबर 2021 को इटावा शहर कोतवाली तहत मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी शुएब उर्फ चीनी इस्लाम मजहब के रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। शादी में परिजन ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति शुएब उर्फ चीनी, सास सायरा, ननद शाकिरा उर्फ लल्ली व हुमा उर्फ कल्लो, देवर मुख्तियार और जेठ शारिक उर्फ शेरा दहेज में बाइक न मिलने को लेकर ताने देने लगे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति उसे बार-बार तलाक देने की धमकी देता था। पुत्र तैमूर के जन्म और घर टूटने के डर से पीड़िता सहन करती रही।
विज्ञापन

14 अगस्त 2026 को पल्सर बाइक की मांग को लेकर पति ने गाली-गलौज की। जब वह थाने जाने लगी, तो आरोपियों ने घेरकर पीटा, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिससे घबराकर पति उसे जबरन फिरोजाबाद लाया और जाटवपुरी चौराहे पर छोड़कर भविष्य में ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed