{"_id":"6548f105df48ab101f096c83","slug":"young-man-crushed-to-death-by-tractor-trolley-in-firozabad-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, चलती गाड़ी में चढ़ते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, चलती गाड़ी में चढ़ते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
Mon, 06 Nov 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:37 PM IST
सार
फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत हो गई। चलती गाड़ी में चढ़ते समय पैर फिसलने से हादसा हुआ। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की दोपहर एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के बैजपुरा गांव की है। गांव निवासी जीतू यादव (19) कस्बा के सीएचसी के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। दोपहर 12.30 बजे जसराना की तरफ से एक ट्रैक्टर आया। वह चलते हुए ट्रैक्टर में बैठने के लिए चढ़ा। सुंतलन बिगड़ जाने से नीचे गिर गया। ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: मैनपुरी में पैसा वापस न करना पड़े इसलिए घोषित करा दिया मृत, पीड़ित बोला- जज साहब अभी जिंदा हूं
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घबराया चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। खबर मिली तो परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया सड़क हादसे में युवक मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।