{"_id":"66e02808541f586bb30f54f7","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-in-laws-house-in-firozabad-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गया था पति... फिर इस हाल में मिली लाश; देखकर चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गया था पति... फिर इस हाल में मिली लाश; देखकर चीख उठे घरवाले
Tue, 10 Sep 2024 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:35 PM IST
सार
सुहागनगरी में रूठी पत्नी को मनाने पति ससुराल गया था। वहां पर उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। घरवालों ने देखा तो चीख उठे।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक ने ससुराल में फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक को फंदे पर लटका देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई। घरवालों से बात करके जानकारी ली।
विज्ञापन
जसराना थाना क्षेत्र के पाढ़म कस्बा निवासी पप्पू (45) की ससुराल थाना क्षेत्र के गांव दिनौली गोरवा में हैं। छह बच्चों के पिता पप्पू का आए दिन अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके बच्चों को लेकर चली गई। दो दिन पूर्व ही पत्नी को बुलाने पप्पू अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कमरे में लगे कुंडे पर बने फंदे पर उसका शव लटका मिला। पप्पू के शव को लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पूरे मामले की छानबीन की।
परिजन ने बताया कि पप्पू का पत्नी के साथ विवाद रहता था। वह दो दिन पूर्व ही अपनी ससुराल आया था। क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया पति एवं पत्नी में आपस में विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व वह अपनी ससुराल आया था। मंगलवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।