{"_id":"66c1e1674e668b06630336df","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-cafe-in-firozabad-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सपने संजोकर एक सप्ताह पहले खोला था कैफे... अब उसी में मिली लाश, देखकर चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सपने संजोकर एक सप्ताह पहले खोला था कैफे... अब उसी में मिली लाश, देखकर चीख उठे घरवाले
Sun, 18 Aug 2024 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:27 PM IST
सार
21 वर्षीय नौजवान ने सपने संजोकर एक सप्ताह पहले कैफे खोला था। अब उसी कैफे में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। घरवालों ने देखा तो चीख उठे।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक व्यापारी ने दस दिन पहले एक कैफे खोला। जिसमें लगातार घाटा हो रहा था। व्यापार में लगातार घाटा होने पर शनिवार देर रात व्यापारी अपने ही कैफे में फंदे पर झूल गया। मामले की जानकारी पर परिजन पुलिस के साथ कैफे पर पहुंच गए। पुलिस ने कैफे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के कुर्रीकूपा का है। यहां के निवासी लकी उर्फ खुशहाल (21) ने थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी चौराहे के पास एक कैफे (होटल) खोला था। जिसे उसने किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार उसे व्यापार में लगातार घाटा हो रहा था। इसी के चलते शनिवार रात कैफे में अंदर से बंद होकर वह चादर से फंदा बनाकर पंखे से झूल गया।
विज्ञापन
काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस परिजन को लेकर कैफे पहुंच गई। पुलिस ने कैफे का दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक अंदर फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
परिजन कहीं ने कहीं दबी जुबान ने हत्या होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि युवक ने व्यापार में घाटा होने पर फंदा कसकर जान दी है। फिर भी अगर मामले में तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।