{"_id":"696951c30746089ec70562a4","slug":"young-man-and-woman-consumed-poison-condition-critical-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-165327-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक और महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक और महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर
Fri, 16 Jan 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ खाने के मामले सामने आए हैं। इसमें युवक और महिला की हालत बिगड़ने पर गंभीर अवस्था में ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
पहली घटना थाना रजावली क्षेत्र के ग्राम कुतकपुर की है। यहां बुधवार शाम मोहित (24) ने कमरे में किन्हीं कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। मोहित की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। कदम उठाए जाने का कारण परिजन नहीं बता सके हैं।
दूसरी घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र की है। यहां डाक वाली मस्जिद के समीप रहने वाली मुस्कान (20) ने घरेलू कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने और अचेत होने पर परिजन उसे अस्पताल ले आए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर जहर खाने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।