{"_id":"5e6a7c558ebc3ea7ed38d4b1","slug":"young-death-firozabad-news-agr4335378157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाग नगरी के युवक की दिल्ली में संदिग्ध परस्थिति में मौत,शव आने पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाग नगरी के युवक की दिल्ली में संदिग्ध परस्थिति में मौत,शव आने पर मचा कोहराम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के झमैय्या टोला निवासी युवक की संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई। परिजन शव लेकर बृहस्पतिवार शाम को फिरोजाबाद पहुंचे। शव आने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बाबा ने बताया कि वह दो जनवरी से लापता था। आशंका है दिल्ली में हुए दंगे के दौरान उसकी मौत हुई है। दिल्ली से शव यहां आने के दौरान पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रही। ताड़ों वाली बगिया के कब्रिस्तान में उसका शव दफन कर दिया गया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के झमैय्या टोला गली नं.आठ निवासी मोहम्मद रफीक सिद्दीकी का बड़ा बेटा शफीक सिद्दीकी (28) पत्नी यासमीन बेगम एवं दो वर्ष की बेटी माजदा के साथ दिल्ली के बबाना क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसकी ससुराल भी इसी क्षेत्र में है। यहां वह किसी फैक्टरी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि दो जनवरी से वह लापता था।
इसकी सूचना उसके ससुरालीजनों के ही साथ पत्नी ने दी थी। सूचना पर ही मृतक के पिता मोहम्मद रफीक सिद्दीकी एवं दादा मोहम्मद यामीन सिद्दीकी उसकी तलाश में पहुंचे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
उसके चाचा मोहम्मद अमजद ने बताया कि मेरे भतीजे शफीक सिद्दीकी के शव की फोटो दिल्ली में रहने वाले शफीक के साले ने बुधवार को मोबाइल पर भेजा। मोबाइल पर फोटो आने के बाद ही उसकी शनाख्त हुई है। दो माह के बाद शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली रवाना हो गए। उसकी मौत कैसे हुई स्पष्ट नहीं है।
इधर मृतक के बाबा यामीन ने बताया कि मोहम्मद शफीक करीब दो माह से गायब था। उसकी पसली टूटने के साथ हाथों में चोट लगी है। दिल्ली पुलिस ने सड़क हादसे में मौत होने की बात कह रही है। मुझे आशंका है कि उसकी मौत दिल्ली में हुए बवाल के दौरान हुई है।