फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yag vidhan pooja ki

याग मंडल विधान में श्रावकों ने दी आहुति

Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
yag vidhan pooja ki
फिरोजाबाद। कटरा जैन बड़ा मन्दिर में वेदी स्थापना के दौरान पूजा करते श्रद्वालुओं की भीड़। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जैनाचार्य महावीर कीर्ति महाराज चौक जैन कटरा स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भगवान नेमिनाथ की वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं याग मंडल विधान का आयोजन विधिविधान से किया गया। इस दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह नित्य अभिषेक पूजन के बाद विधिविधान के साथ याग मंडल विधान का आयोजन किया गया। पंडित मनोज जैन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान आचार्य वसुनंदी जी महाराज ने भगवान चंद्रप्रभु, भगवान पुष्पदंत और भगवान आदिनाथ की धातु निर्मित प्रतिमाएं मंदिर को प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान अनूप चंद्र एडवोकेट, कृष्ण मुरारी पार्षद, बॉबी जैन, दीपक जैन, प्रवीण जैन, विनय जैन, निर्मल जैन, मोनू जैन अरविंद जैन, शालू जैन, हिमांशु जैन, अभी जैन, अंकित जैन, राजीव जैन, विनोद जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जैनाचार्य वसुनंदी महाराज का चंदप्रभु मंदिर से कटरा मंदिर में सोमवार सुबह मंगल प्रवेश हुआ। आचार्यश्री ससंघ ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचे। यहां भक्तों ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन और आरती उतारकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed