{"_id":"664f946038246dfb760f2b54","slug":"women-will-soon-be-seen-driving-e-rickshaws-on-the-roads-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-125169-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जल्द ही सड़कों पर ई-रिक्शा चलाती दिखेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जल्द ही सड़कों पर ई-रिक्शा चलाती दिखेंगी महिलाएं
Fri, 24 May 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जल्द ही जिले की सड़कों पर महिलाएं भी ई-रिक्शा ड्राईव करते दिखेंगी।कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए ई-रिक्शा ड्राईविंग प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रांतीय स्तर पर एक निजी क्षेत्र की संस्था भी नामित कर दी गई है। प्रशिक्षण के बाद संभागीय परिवहन विभाग द्वारा इन महिलाओं को लाइसेंस भी जारी किया जाएगा।
मिशन शक्ति योजना के तहत जिले की महिलाओं को भी अब ई-रिक्शा चलाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रांतीय स्तर पर नामित संस्था यूपीकॉन इंडिया लिमिटेड जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कराएगी। प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 250 महिलाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कौशल विकास योजना के तहत होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 15 दिन होगी।-- -- -- -
पांच तहसील क्षेत्र की महिलाएं कर सकतीं हैं आवेदन-
ई-रिक्शा ड्राईविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को मौका दिया जाएगा। टूण्डला,फिरोजाबाद,सिरसागंज,जसराना एवं शिकोहाबाद तहसील क्षेत्रांर्गत महिलाएं निकायों व अन्य विभागों की सड़कों व रूट पर ई-रिक्शा चला सकतीं हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को ई-रिक्शा ड्राईविंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। फिलहाल इच्छुक महिलाओं से आवेदन मांगे हैं। नियमानुसार आवेदन एवं पात्रता श्रेणी वाली महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा। -दुष्यंत कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
मिशन शक्ति योजना के तहत जिले की महिलाओं को भी अब ई-रिक्शा चलाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रांतीय स्तर पर नामित संस्था यूपीकॉन इंडिया लिमिटेड जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कराएगी। प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 250 महिलाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कौशल विकास योजना के तहत होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 15 दिन होगी।