फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women have less space in the prison barracks

जेल के महिला बैरक में कम है जगह

Fri, 29 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Women have less space in the prison barracks
जेल के महिला बैरक में कम है जगह - फोटो : अमर उजाला
महिला एवं बाल विकास समिति ने शुक्रवार को फीरोजाबाद में आकर महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की हकीकत खंगाली। इस दौरान टीम ने जहां जेल जाकर महिला बंदियों से उनकी समस्याएं सुनी। वहीं अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी जांच की। महिलाओं ने बैरिक में कम जगह होने की शिकायत समिति से की। वहीं अस्पताल में मिली गंदगी पर भी समिति की अध्यक्ष ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार समिति की अध्यक्ष आशा किशोर के नेतृत्व में आई टीम में सिकंदराबाद से भाजपा विधायक विमला सोलंकी, बागपत से बसपा विधायक हेमलता चौधरी थी। टीम ने सबसे पहले गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद टूंडला क्षेत्र स्थित मदावली गांव में प्राइमरी और जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर महिलाओं,बच्चों को वितरित किए जाने वाले पुष्टाहार की जानकारी की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देख नाराजगी जताई। टीम ने जिला जेल में बंद महिला बंदियों के  बैरक को देखा। महिला बंदियों से उनकी समस्याएं सुनी। समस्याओं को दूर करने की हिदायत जेल अधीक्षक को दी। महिला बैरक में जगह कम होने की शिकायत पर उन्होंने बताया कि जल्द ही चार नई बैरकों का निर्माण कराया जाएगा। ग्लास फैक्टरी के साथ पुलिस लाइन में स्थित महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए तरुण कुमार,एएलसी बालश्रम राजेश मिश्रा,डीपीओ आभा सिंह,जेल अधीक्षक एमए खान,सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed