फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman killed her husband along with her lover In Firozabad police have arrested accused

प्रेमी के साथ संबंध में बना था बाधक: पति की हत्या कर शव को यूं लगाया ठिकाने...पुलिस के आगे होशियारी काम न आई

Sat, 22 Jul 2023 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 08:09 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रेमी के साथ संबंधों में बाधक बना तो पति की हत्या कर शव को यूं ठिकाने लगा दिया। लेकिन पुलिस के आगे होशियारी काम न आई। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
woman killed her husband along with her lover In Firozabad police have arrested accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विषमवीर हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार लिया। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर कराई थी।

विज्ञापन


घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र की है। पांच जुलाई की रात को थाना नारखी के कपावली गांव के समीप एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव की पहचान बाद में विषमवीर निवासी बिल्टीगढ देवजीत थाना मक्खनपुर के रूप में हुई। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण पुलिस संदिग्ध मानते हुए मामले की छानबीन में जुटी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी जितेंद्र निवासी बिल्टीगढ़ देवजीत, थाना मक्खनपुर को दो साथियों के साथ हलपुरा थाना मटसेना के पास दिखे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ेंः- चुपके से आई मौत: घर में कर रही थी काम, अचानक चीखी और गिर गई किशोरी; अस्पताल में डॉक्टर बोले- सॉरी देर हो गई

एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक विषमवीर ईंट भट्ठा पर काम करता था। मृतक की पत्नी शशि के कस्बा निवासी जितेंद्र सिंह से प्रेम संबंध थे। इसीलिए विषमवीर को रास्ते से हटाने के लिए शशि और जितेंद्र ने पड़ोसी गुलशन उर्फ गुल्ला व हिमांशु चौहान के साथ हत्या कर शव नारखी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed