{"_id":"63fb4c5d6e884bd2b90eb1c4","slug":"woman-found-hanging-in-suspicious-condition-accused-of-dowry-death-firozabad-news-c-25-1-74036-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का आरोप
Sun, 26 Feb 2023 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का आरोप
दहेज में दो लाख नकद और मोटर साइकिल की मांग की जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। चितावली गांव में शनिवार देर रात एक महिला संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली। जब परिवार के लोग पहुंचे तो शव घर के बाहर पड़ा मिला। ससुरालीजन सभी फरार थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति समेत ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला छत्ते निवासी शैलेष कुमार ने बताया कि उसने बहन की शादी छह फरवरी 2018 को चितावली निवासी राकेश कुमार के साथ धूमधाम से की थी। जिसमें उसने लाखों रुपये की नकदी और लाखों का समान दहेज में दिया था। शादी के दो माह बाद ही उससे दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। शैलेष ने बताया कि 24 फरवरी को ही वह अपनी बहन और भांजी मिष्टी को लेकर चितावली गांव आया था। आरोप है कि उससे दो लाख रुपये और मोटर साइकिल की मांग की। इसके बाद वह ससुरालीजन को समझा कर बहन और भांजी को छोड़ कर गांव चला गया। उसके जाने के बाद ही उसकी बहन को परेशान करने लगे। जिसकी उसने फोन कर जानकारी भी दी। शनिवार देर रात उसे गांव के ही कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की फंदे पर लटका कर हत्या कर ससुरालीजन फरार हो गए हैं। जब वह गांव पहुंचा तो बहन का शव देखा, लेकिन ससुरालीजन कोई नहीं था। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।