{"_id":"65d25a9fd61abd6b770e1337","slug":"woman-dies-during-treatment-allegations-of-negligence-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-118211-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उपचार के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उपचार के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप
Mon, 19 Feb 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में झोलाछाप के यहां गर्भपात कराने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में आगरा के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने हंगामा काटते हुए झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव कबीरपुर निवासी रामादेवी (35) दो महीने की गर्भवती थी। शनिवार को उसकी तबियत खराब होने पर गढ़ी तिवारी स्थित एक चिकित्सक पर ले गए। पति राजवीर ने बताया कि चिकित्सक झोलाछाप है। उसके यहां उपचार के बाद रक्तस्राव होने लगा। चिकित्सक ने किसी प्राइवेट नर्स को बुलाकर रामादेवी का गर्भपात कराया। जिससे उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में आगरा ले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप के यहां हंगामा किया। कार्रवाई की परिवार मांग करने लगा। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी पारूल मिश्रा ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।