{"_id":"6ab2d1a3b459d5d07d0e63d7","slug":"thakur-birisingh-inter-college-selected-for-ramlila-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-185741-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रामलीला मंचन के लिए ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रामलीला मंचन के लिए ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज चयनित
विज्ञापन
टूंडला। श्रीनगर रामलीला आयोजन स्थल के लिए अपर जिलाधिकारी ने बुधवार को आयोजन स्थलों का निरीक्षण के बाद ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज प्रांगण को चयनित किया है। प्रशासन रामलीला के आयोजन के लिए बुधवार से सफाई कराएगा। वहीं, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी इस स्थल के लिए नाखुश हैं। वे स्टेशन रोड पर रामलीला के लिए मांग कर रहे हैं।
नगर में 100 सालों से भी अधिक समय से रामलीला मैदान (परिषदीय विद्यालय) में श्रीनगर रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। पिछले वर्ष शिक्षण संस्था के प्रांगण में रामलीला होने की हाईकोर्ट में रिट डाली थी, जिसके बाद रोक लग गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शेष लीला का मंचन हुआ था। अब हाईकोर्ट में मामला होने पर वहां रामलीला का मंचन नहीं हो सकता। ऐसे में प्रशासन ने अन्य स्थान सुझाए थे। कुछ दिन पूर्व ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय के प्रांगण में रामलीला की सहमति बनी थी लेकिन इसी प्रांगण में दुर्गा पूजा आयोजित होने पर कमेटी के लोगों ने एतराज जताया था।
इसके बाद नगर में अन्य स्थलों का एसडीएम दिव्या सिंह ने निरीक्षण करते हुए स्थान सुझाया लेकिन रामलीला कमेटी ने वहां व्यवस्थाएं न होने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। मंगलवार दोपहर अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल एसडीएम दिव्या सिंह के साथ टूंडला पहुंची। उन्होंने रामलीला मंचन के लिए ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय प्रांगण, ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज, भर्रा नाले के पास आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उसके बाद ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज को उचित मानते हुए अनुमति दी है। जिसे रामलीला कमेटी ने खारिज कर दिया है।