फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DPRO withholds secretary salary

Firozabad News: डीपीआरओ ने सचिव का वेतन रोका, थमाया कारण बताओ नोटिस

Wed, 23 Sep 2026 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
DPRO withholds secretary salary
फिरोजाबाद। मदनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खटुआमई में करीब 2 साल से मानदेय न मिलने से परेशान पंचायत सहायक की शिकायत पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, प्रशासक से भी स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत खटुआमई में तैनात पंचायत सहायक उन्नति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अक्तूबर 2024 से अभी तक का मानदेय नहीं दिया गया है। आरोप है कि पिछले एक वर्ष में उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही भुगतान के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया। काफी प्रयासों के बाद भी मानदेय नहीं मिला, तब उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सचिव का सितंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है और दो दिन में स्पष्टीकरण मांगते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान (प्रशासक) से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed