{"_id":"63fb4ba950c072e0fb00e045","slug":"woman-complains-of-refusal-to-marry-firozabad-news-c-25-1-74076-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला ने की शादी से इन्कार करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला ने की शादी से इन्कार करने की शिकायत
Sun, 26 Feb 2023 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
महिला ने की शादी से इन्कार करने की शिकायत
शिकोहाबाद। सात साल तक झांसा देकर लिव इन रिलेशन में रखा और अब आकर शादी से इन्कार कर दिया। फरियाद लेकर थाने पहुंची एक महिला ने अपने साथ हुए धोखे की कहानी प्रभारी निरीक्षक को बताई। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया है।
मामला थाना क्षेत्र का है। यहां निवासी एक महिला के पति की मौत के बाद वह एक कोल्ड स्टोरेज में आलू बीनने का काम करके परिवार का भरण पोषण कर रही थी। यहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकी बढ़ती गई। आरोप है कि उसके पति न होने की बेबसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। विगत सात साल से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। युवक दो माह पहले दूसरी लड़की से शादी करने की बात करने लगा और उसे अकेला छोड़ दिया। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को आप बीती बताई और न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी ने आरोपी को अपना पक्ष रखने की बात कही है। संवाद