{"_id":"6a9a917e0461b2321b08fba3","slug":"woman-accused-of-selling-videos-for-500-family-left-shocked-after-her-telegram-network-was-exposed-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूजा का काला कारोबार: यौन शोषण के वीडियो, कीमत 500 रुपये; मोबाइल में मिला घिनौनी दुनिया का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा का काला कारोबार: यौन शोषण के वीडियो, कीमत 500 रुपये; मोबाइल में मिला घिनौनी दुनिया का नेटवर्क
Fri, 04 Sep 2026 03:08 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:08 PM IST
सार
फिरोजाबाद में टेलीग्राम के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री बेचने के आरोप में गिरफ्तार पूजा अपने मोबाइल को लेकर बेहद सतर्क रहती थी और भाइयों तक को फोन छूने नहीं देती थी। पुलिस के अनुसार वह वीडियो के लिंक के बदले 100 से 500 रुपये तक लेती थी; राज खुलने पर मायके वाले भी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में टेलीग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री की वीडियो डाउनलोड करने, शेयर करने और बेचने के सनसनीखेज मामले में पकड़ी गई आरोपी 29 वर्षीय पूजा इतनी शातिर तरीके से इस काले कारोबार को अंजाम दे रही थी कि उसने अपने ही घर और मायके वालों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन
पूजा अपने मोबाइल फोन को लेकर बेहद सतर्क रहती थी। उसने फोन पर कई तरह के सुरक्षा लॉक लगा रखे थे और अपने सगे भाइयों तक को अपना मोबाइल छूने तक नहीं देती थी। जब भी परिवार का कोई सदस्य उसके फोन के पास आता, तो वह तुरंत विवाद करने लगती थी। परिजन इसे उसकी निजी पसंद समझकर नजरअंदाज करते रहे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उस मोबाइल के भीतर इंटरनेट की सबसे घिनौनी दुनिया का नेटवर्क छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जैसे ही पुलिस ने पूजा माथुर को गिरफ्तार कर रजावली थाने पहुंचाया और इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया, खबर मिलते ही उसके मायके वाले और भाई बदहवास होकर थाने पहुंचे। जब थाना पुलिस और अधिकारियों ने उन्हें पूजा की करतूत, टेलीग्राम ग्रुप और उस पर बेचे जा रहे बच्चों के गंदे वीडियो के बारे में बताया, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपनी ही बहन की इस शर्मनाक हरकत को सुनकर भाइयों और परिजनों को गहरी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सच सामने आते ही परिजन थाने में ही सिर झुकाकर रो पड़े। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस काली कमाई का पैसा पूजा किन-किन खातों में ट्रांसफर कर रही थी।
छह माह से कर रही थी ये धंधा
पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह छह माह से अधिक समय से यह काम कर रही थी। टेलीग्राम ग्रुप पर लोगों को जोड़ती थी और वीडियो के लिंक उपलब्ध कराने के एवज में 100 से 500 रुपये प्रति वीडियो तक वसूलती थी। इस पैसे को वह अपने यूपीआई खाते के जरिये बैंक में ट्रांसफर कराती थी। महिला ने बताया कि वह पति को छोड़कर मायके में ही रहती है। पुलिस अब उसके मोबाइल डाटा, बैंक खातों और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े अन्य संदिग्ध ग्राहकों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

सगे भाइयों को भी छूने नहीं देती थी फोन, पूजा का खौफनाक सच सुन शर्मसार हुए मायके वाले
पूजा अपने मोबाइल फोन को लेकर बेहद सतर्क रहती थी। उसने फोन पर कई तरह के सुरक्षा लॉक लगा रखे थे और अपने सगे भाइयों तक को मोबाइल छूने तक नहीं देती थी। जब भी परिवार का कोई सदस्य उसके फोन के पास आता, वह तुरंत विवाद करने लगती थी। परिजन इसे उसकी निजी पसंद समझकर नजरअंदाज करते रहे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उस मोबाइल के भीतर इंटरनेट की सबसे घिनौनी दुनिया का नेटवर्क छिपा है।