{"_id":"67e5959a5144c4d63704944b","slug":"water-supply-affected-due-to-eight-hours-of-power-cut-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-145233-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आठ घंटे की बिजली कटौती से प्रभावित हुई पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आठ घंटे की बिजली कटौती से प्रभावित हुई पानी की आपूर्ति
Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मरम्मत एवं केबल बदलने के काम के चलते बृहस्पतिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रही। आठ घंटे से अधिक समय तक लोग गर्मी के कारण परेशान रहे। वहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से घरों में शाम की पाली में जलापूर्ति प्रभावित रही।
मरम्मत और केबल बदले जाने के कारण मोहल्ला तिलकनगर, सूर्यनगर, बौद्याश्रम रोड, सत्यनगर टापा कलां, टापा खुर्द और कोटला रोड आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति के अभाव में घरों में शाम को पानी नहीं पहुंचा। एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय के अनुसार बिजली आपूर्ति के कारण वाटर ओवर हैड टैंक भी नहीं भर पाए। उम्मीद है कि शुक्रवार की सुबह जलापूर्ति सामान्य रूप से की जाएगी।