फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water samples

पानी जांचने दौड़े जलकल के अधिकारी

Wed, 21 Aug 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
water samples
अरांव ब्लाक में वाटर संचयन प्लांट को चेक करती जल शक्ति अभियान की टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मौसम परिवर्तन के साथ ही दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जलकल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम का प्रभारी अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जेड़ाझाल की सप्लाई शुरू होते ही अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम पानी को चेक करने जलकल विभाग से रवाना हुई। टीम हिमांयुपुर, करबला, नगला पचिया, महाबीर नगर और करबला पहुंची। पाइप लाइन को चेक करने के साथ ही टीम ने घर-घर जाकर पानी को चेक किया और सैंपल लिए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह का कहना है कि बुधवार को टीम ने दस स्थानों से पानी के सैंपल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में लिए गए थे और उनकी ही देखरेख में सैंपल चेक किए गए। प्रारंभिक जांच में पानी में किसी तरह की कोई कमी नहीं पाई। ऑपरेटरों के निर्देश दिए गए है कि क्षेत्रीय जनता यदि दूषित पानी या फिर गंदे पानी की शिकायत करती है तो उसकी जानकारी तत्काल दी जाए। इससे समय रहते पानी की गुणवत्ता को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed