फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER PROBLEM

नहर न आने से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर, पानी छोड़ने की मांग

Mon, 15 Jun 2020 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM
शिकोहाबाद पानी की कमी के चलते सूख रही मक्का की फसल। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नहर में पानी न आने से इस भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गईं हैं। पानी न मिलने से लहलहाती फसलों को सूखता देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग से नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

भोगनीपुर नहर से ऊबटी रजवाहा बंबा निकला है। भोगनीपुर नहर और ऊबटी रजवाहा से क्षेत्र की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है, लेकिन विगत एक माह से नहर में पानी न होने से किसान परेशान हैं। किसानों की लहलहाती फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

वहीं धान की पौध भी सूख रही है। जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऊबटी राजवाहा और नहर के किनारे बसे गांवों के किसान खेतों की सिंचाई नहर और राजबाहा के पानी से ही करते हैं, लेकिन विगत दिनों से नहर में पानी न आने से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। मक्का की फसल पकने से पहले ही सूखने लगी है, जिससे मक्का की पैदावार में भारी कमी आने की संभावना हो गई है। वहीं किसानों ने धान रोपाई के लिए पौध तैयार की है, लेकिन पानी के अभाव में पौध भी दम तोड़ती नजर आ रही है। किसानों ने इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग से नहर में शीघ्र पानी छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed