{"_id":"5e4839818ebc3ee5a05cc320","slug":"water-problem-firozabad-news-agr429684494","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा और नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा और नारेबाजी
विज्ञापन
रसूलपुर स्थित एकता नगर में पानी की समस्या को लेकर रसूलपुर टंकी पर हंगामा करती महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पेयजल संकट से त्रस्त लोगों का शनिवार सुबह गुस्सा फूट गया। आक्रोशित लोगों ने खाली बर्तन लेकर रसूलपुर पानी की टंकी के सामने जाम लगा कर नारेबाजी की। बाद में टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद अजय गुप्ता ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। लोगों ने बताया कि डेढ़ माह से नलकूप खराब है। क्षेत्र में पानी का संकट है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मोहल्ला करतारनगर, एकता नगर, मोहम्मद गंज बाल्मीकि बस्ती और कब्रिस्तान के पीछे बसी बस्ती में चार नलकूपों से पानी की सप्लाई दी जाती है। यह चारों डेढ़ माह से खराब पड़े है। इससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं आती। दूसरी ओर ऊंचाई पर होने के कारण जेड़ाझाल परियोजना से यहां पर गंगा जल की सप्लाई नहीं होती है। जबकि इन क्षेत्रों से टंकी की दूरी मात्र 200 मीटर है।
क्षेत्र में नई पाइप लाइन और टंकी से सप्लाई दिलाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी के चलते लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुभाष चंद्र, सतीश चंद्र, सुनील राजपूत, रेनू, सावित्री देवी, मनोज कुमार, रवी कुमार, रमेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिन क्षेत्रों में गंगा जल की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। वह क्षेत्र पानी की टंकी से करीब तीन फीट ऊंचे है। नई पाइप लाइन डलवाकर क्षेत्र में गंगा जल की सप्लाई देने के लिए कई बार जलकल विभाग और जल निगम के अधिकारियों से कहा गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
अजय कुमार गुप्ता - पार्षद नया रसूलपुर