{"_id":"5db33b348ebc3e016d632e74","slug":"water-problem-firozabad-news-agr4124050130","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर बिजली-पानी को तरसे गिहार कालोनी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर बिजली-पानी को तरसे गिहार कालोनी के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दीपावली पर गिहार कालोनी के बाशिंदों को बिजली पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर गिहार कालोनी की महिलाएं शुक्रवार को नगर निगम पहुंची।
लाइनपार क्षेत्र की गिहार कालोनी में करीब 50 परिवार रहते हैं। इन लोगों द्वारा न तो बिजली के कनेक्शन लिए गए है और न ही मीटर लगवाए गए हैं। पानी की समस्या से क्षेत्रीय लोगों को निजात दिलाने के लिए जलकल विभाग द्वारा लगवाई गई सबमर्सिबल का भी कनेक्शन लोगों के पास नहीं है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने चार दिन पूर्व अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों को काट दिया।
इसके चलते सबमर्सिबल भी बंद हो गया। ऐसे में बिजली पानी का संकट खड़ा हो गया। क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। क्षेत्रीय निवासी रजनी, बबिता, पूनम, नीतू, भागवती नगर निगम पहुंची। अधिकारियों के नहीं मिलने पर महिलाएं लौट गईं। महिलाओं ने कहा कि दीपावली पर भी उनको बिजनी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
समस्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही क्षेत्रीय लोगों द्वारा कोई जानकारी दी गई है। यदि ऐसा है तो बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर सबमर्सिबल के लिए बिजली दी जाएगी। दीपावली बाद सबमर्सिबल के लिए स्थाई कनेक्शन ले लिया जाएगा।
धर्मेंद्र सत्संगी - अवर अभियंता जलकल विभाग