{"_id":"fafb1f04a926a919c766bbf5f16fb42d","slug":"water-plant-was-operating-without-a-license-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे वाटर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे वाटर प्लांट
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सोमवार को तीन वाटर प्लांटों पर पानी की सेंपलिंग कराई गई। इस दौरान प्लांटों पर कई कमियों भी सामने आईं।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के निर्देशन में तीन पानी के प्लांटों पर पानी की सेंपलिंग कराई गईं। इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित राजीव गोयल के प्लांट से पहला नमूना लिया गया। दूसरा नमूना सुहाग नगर में उपेंद्र यादव के प्लांट से लिया गया। जांच करने पर पाया गया कि यह दोनों ही प्लांट बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट के पूछने के बाद भी संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। लाइसेंस न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों प्लांट संचालकों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
तीसरा नमूना सुहाग नगर में ही नीता पांडे के प्लांट से लिया गया। जांच करने पर पाया गया कि पानी की पेकिंग पर मैन्यूफैक्चरिंग की डेट नहीं थी, जो बड़ी गड़बड़ी है। इसके अलावा अन्य कमियां भी मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि तीनों प्लांट के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं अभिविहीत अधिकारी राजेंद्र यादव व अन्य लोग शामिल थे।