फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water crisis in Mashroorganj, people demonstrated

मशरूरगंज में पानी का संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Mashroorganj, people demonstrated
मशरूर गंज में पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्र के लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कई दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे मशरूरगंज क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को क्षेत्र में स्थित नलकूप पर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने 24 घंटे में समस्या निदान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 14 मशरूर गंज में स्थापित नलकूप कई दिनों से खराब स्थिति में है। नलकूप खराब हो जाने के कारण क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोगों का आरोप है कि नगर आयुक्त से लेकर महाप्रबंधक जलकल सहित अन्य अफसरों को कई बार शिकायती पत्र दिए हैं। लेकिन करीब 15 दिन से खराब पड़े नलकूप को दुरुस्त कराने में निगम के अफसर जानबूझ कर कोताही कर रहे हैं। कई दिन से पानी का संकट झेल रहे क्षेत्रीय लोगों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। लोगों ने नलकूप के बाहर खड़े होकर काफी देर तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों ने 24 घंटे में समस्या निदान की चेतावनी दी है। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। पेयजल समस्या को लेकर नलकूप पर प्रदर्शन करने वालों में युसुफ, मंजर, हनीफ, मुदस्सर, जाकिर हुसैन और इमरान खान शामिल थे। इस मामले में महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत के अनुसार नलकूप की मोटर खराब हो गई है। उसे ठीक कराया जा रहा है। एक दो दिन में समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed