फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   voter incrised in firozabad

जिले की 564 ग्राम पंचायतों में बढ़ेंगे 44 हजार नए वोटर

Tue, 19 Jan 2021 08:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
voter incrised in firozabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पंचायतों की मतदाता सूची में आपत्तियों के आने के साथ ही करीब 44 हजार नए वोटर बढ़ जाएंगे। हालांकि मतदाता सूची को फाइनल टच 22 जनवरी को दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में आई आपत्तियों के आधार पर उनके निस्तारण के साथ नए नाम फीडिंग का काम सभी नौ ब्लाकों में चल रहा है। मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन के बाद कोई नाम बढ़ोत्तरी नहीं हो सकेगी।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व आयोग मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुटा है। जिले में आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में तीन जनवरी तक आई आपत्तियों के निस्तारण का काम किया जा रहा है। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बड़ी संख्या में मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के दावे प्रस्तुत किए हैं। निर्वाचन सूत्रों की मानें तो आपत्तियों के आने के बाद फीडिंग के हिसाब से देखा जाए तो करीब 44 हजार नए वोटर और बढ़ने जा रहे हैं। करीब 18 हजार ऐसे मतदाता और सामने आए हैं जो जीवित नहीं है या फिर गांव में नहीं रहते हैं। इसके कारण उनके नाम मतदाता सूची से बाहर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्य को जिले के सभी पांच तहसीलों में किया जा रहा है। मंगलवार को सभी नौ ब्लाकों में बीएलओ के द्वारा उपलब्ध कराई गई आपत्तियों को एकत्रित करके उनके निस्तारण का काम चलता रहा। ब्लाकों द्वारा इन आपत्तियों को सीधे सभी तहसीलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि तहसीलों से आपत्तियों के निस्तारण किए जाने के साथ नए मतदाताओं की फीडिंग का काम चल रहा है। फाइनल प्रकाशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि कितने मतदाता बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed