{"_id":"57bde07a4f1c1be55dd4f27d","slug":"voter-awareness-campaign-will-run-in-the-city-from-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर से शहर में चलेगा मतदाता जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर से शहर में चलेगा मतदाता जागरुकता अभियान
Amar Ujala
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक सितंबर से शहर में चलेगा मतदाता जागरुकता अभियान
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजरों को बैठक में दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पालीवाल हाल में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में बीएलओ व सुपरवाइजराें की बैठक बुलाई गई, जिसमें एक सितंबर से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने को अभियान चलाया जाना है, जिसमें बीएलओ, सुपरवाइजर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी बीएलओ व सुपरवाइजर एक सितंबर से अपने बूथ व बूथ सर्किल के अंतर्गत विशेष रूप से सर्वे करेंगे, जिसमें नए वोटर बनाने के साथ दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। सभी बूथ लेवल एजेंट के संपर्क में रहेंगे। क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का सर्वे कर नए वोट बनाने, घटाने अथवा संशोधन करने का कार्य करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
तहसीलदार जीत सिंह राय ने कहा कि सभी बीएलओ व सुपरवाइजर पूर्ण रूप से फार्म अवश्य भरवाएं, कोई त्रुटि होने पर वोटर कार्ड बनने की संभावना कम रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नए वोट बनवाने, संशोधन अथवा नाम हटाने के लिए पूर्ण रूप से फार्म अवश्य भरें, अधूरे फार्म किसी हाल में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।